सरस्वती विहार काॅलोनी में महिला की गला घोंटकर हत्या, पति फरार 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज पिथौरागढ़ उत्तराखंड

नगर की सरस्वती विहार कालोनी में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर से 50 मीटर दूर आम रास्ते पर पड़ा मिला। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। ...

पिथौरागढ़-: नगर की सरस्वती विहार काॅलोनी में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी  गई। महिला का शव घर से 50 मीटर दूर आम रास्ते पर पड़ा मिला। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। मृतका की बहन ने हत्या की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सरस्वती विहार कालौनी में प्रात: साढ़े पांच बजे महादेव धारे में पानी भरने के लिए जा रहे कुछ लोगों ने पैदल रास्ते में महिला का शव पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल ओपी शर्मा पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों ने मृतका की पहचान सुनीता देवी (42) पत्नी हरीश सिंह के रूप में की। मृतका के गले में नीले निशान पड़े हुए थे। मृतका का गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का शव अपने कमरे से 50 मीटर दूर पड़ा हुआ था।

कोतवाल शर्मा ने बताया कि महिला का परिवार मूल रू प से झूणी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में यह परिवार सरस्वती विहार कालोनी में किराए में कमरा लेकर रह रहा था। मृतका का पति वाहन चालक है। मृतका की एक बेटी बीए अंतिम वर्ष में और लड़का बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मृतका की बहन रेनू देवी ने कोतवाली में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाल शर्मा ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.