RGA न्यूज़ पटना
लालू के लाल तेज प्रताप यादव ने फिर नया लुक धारण किया है औऱ दीपावली की पूजा करने वो मथुरा-वृंदावन पहुंचे हैं। भैयादूज और गोवर्धन पूजा के बाद वे बिहार लौट आएंगे। ...
पटना:- लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिर से वो अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। तेजप्रताप यादव अपने इस नए लुक के साथ ही दिवाली में मथुरा-वृंदावन पहुंचे हैं, यहां वे गोवर्धन पूजा भी करेंगे। यहां पहुंचकर धनतेरस के दिन से से ही तेज प्रताप ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया था। तेजप्रताप अक्सर मथुरा-वृंदावन आते रहते हैं।
मथुरा में तेज प्रताप यादव के साथी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह दूसरा मौका है जब तेज प्रताप यादव दिवाली पूजन के लिए मथुरा-वृंदावन आए हैं। उन्होंने बीते साल भी दिवाली की पूजा मथुरा में ही की थी।उन्होंने बताया कि भाईदूज और गोवर्धन पूजा करने के बाद तेजप्रताप यादव वापस बिहार जाएंगे। इस दौरान वो पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे।
रविवार को तेज प्रताप अपने मित्र पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा व वृंदावनी फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन धनंजय कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने वृंदावन में भर्ती बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना। ये श्रद्धालु संत रमेश बाबा की ब्रज चौरासी यात्रा के दौरान यमुना का दूषित पानी पीकर बीमार हुए थे
तेज प्रताप ने हॉस्पिटल के अधीक्षक केके गुप्ता को इलाज में लापरवाही न बरतने की बात कही। उन्होंने यमुना की स्थिति पर पीएम मोदी और सीएम योगी को भी घेरा। उन्होंने कहा, यमुना मइया की स्थिति देखकर दिल दुखी है। आज यमुना जी में दिल्ली का दूषित पानी बह रहा है। इसे पीकर श्रद्धालु बीमार हो रहे हैं।
उन्होंने अस्पताल में सभी मरीजों से बातचीत की और सबका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से भी बातकर मरीजों की हालत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान तेज प्रताप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस वक्त लोग यमुना का पानी नहीं, दिल्ली का केमिकल पी रहे हैं। यहां के लोगों को साफ-सफाई के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। यात्रियों के स्नान और आचमन करने की सही व्यवस्था नहीं है जिससे ही बीमारियां फैल रही हैं।
तेज प्रताप ने कहा कि सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही यमुना पर ध्यान नही दिया गया तो वह रमेश बाबा के यमुना आंदोलन में कूद पड़ेंगे।
लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव दिवाली पूजन के लिए मथुरा-वृंदावन दूसरी बार आए हैं। बीते साल भी उन्होंने दिवाली पूजन मथुरा में ही किया था। भाईदूज और गोवर्धन पूजा करने के बाद ही वह वापस बिहार जाएंगे। धनतेरस वाले दिन वह मथुरा आ गए थे। आने वाले तीन दिन तक वह पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे।