![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चौथे दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया।...
शाहजहांपुर : पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चौथे दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को महिलाओं ने गाय के गोबर का गोवर्धन बनाकर, कुश की सींक से छत्तर ताना।, रूई के वस्त्र पहनाए। रोली अक्षत का टीका लगाकर लगाकर अगरबत्ती, धूपबत्ती से पूजन किया। भोग लगाकर आरती उतारी। यह क्रम शहर से लेकर गांव तक चला। शहर के विसरात मार्ग स्थित श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट भंडारा हुआ। मठिया आश्रम अध्यक्ष महंत रामशरण दास ने गोवर्धन पूजा का महत्व समझाया। इस दौरान पुजारी परमात्मा दास, विकास यादव, गया सिंह यादव, मुनीश्वर सिंह, विपिन यादव, अशोक यादव, श्याम पाल सिंह आदि का सहयोग रहा। चौकसी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गोवर्धन को सजाकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा मंदिर में गोवर्धन का स्वरूप सजाकर पूजा-अर्चना की गई। अनिल तनेजा, हरीश बजाज, अनिल कक्कड़, संजीव सचदेवा, रवि खुराना आदि का सहयोग रहा।