RGA न्यूज पश्चिम बंगाल दुर्गापुर
Road Accident in Durgapur. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मिनी बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।...
दुर्गापुर:- पश्चिम बंगाल में रविवार को दुर्गापुर शहर के बेनाचिति बाजार में मिनी बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का रोड जाम जारी रहा। शव की पहचान संजय गुप्ता (25) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय संजय रास्ते से गुजर रहा था, उसी समय तेज गति से गुजर रही मिनी बस ने उसे अपने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हालांकि चालक बस को लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और रोड जाम कर दिया। इस कारण बेनाचिति रूट पर चलने वाली बसों और अन्य वाहनों का आवागमन ठप हो गया। लोगों ने कहा कि मिनी बस की गति तेज होने के कारण ही ऐसी घटना हो रही है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस बस चालक को ढूंढने की कोशिश कर रही है। मगर अभी तक ढूंढ नहीं पाई है।
हादसे में बंगाल महिला फुटबॉल टीम की सदस्य जख्मी
पश्चिम बर्धमान के मेमोरी में रविवार सुबह ट्रक तथा कार की टक्कर में बंगाल फुटबॉल टीम की तीन सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस सड़क हादसे में उनका चालक भी जख्मी हो गया। पता चला है कि रास्ते पर खड़े एक ट्रक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।