![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ जम्मू
साल वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में भारतीय पैवेलियन में भारतीय लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के साथ भारतीय खानपान वन्य जीव और लग्जरी टूरिज्म पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गई थी।...
जम्मू:- जम्मू कश्मीर के पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने लंदन में हुए वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में हिस्सा लिया। जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने इसमें राज्य की बहुरंगी संस्कृति के साथ-साथ अध्यात्म, तीर्थाटन, एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को प्रदर्शित करते हुए पर्यटकों को पर्यटन के लिए प्रोत्साहित किया।
लंदन में हुए इस समारोह में जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी और उप सचिव वसीम राजा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लिया। लंदन में होने वाले इस वार्षिक आयोजन में दुनियाभर में पर्यटन जगत से जड़ी नामी हस्तियां और टूअर ऑपरेटर शामिल होते हैं। इसमें भाग लेने वाले विभिन्न मुल्क अपने देश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देते हुए पर्यटन में निवेश के लिए आकर्षित करते हैं।
हर साल केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से प्रायोजित इस समारोह में जम्मू कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लेते हुए विश्व की नामी पर्यटन हस्तियों से संवाद कर अपने क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। इस साल वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में भारतीय पैवेलियन में भारतीय लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के साथ भारतीय खानपान, वन्य जीव और लग्जरी टूरिज्म पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गई थी।
इंडिया इवनिंग के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए
इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन के तहत इस बार ट्रैवल मार्ट में भारतीय पैवेलियन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए फाइंड द इनक्रेडिबल इन यू का विषय चुनते हुए भारत में पर्यटन स्थल को प्रदर्शित किया है। इसके अलावा ट्रैवल मार्ट में इंडिया इवनिंग के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विश्व भर की पर्यटन जगत की नामी हस्तियों के साथ किया संवाद
केंद्रीय पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी और जम्मू कश्मीर पर्यटन सचिव नवीन कुमार चौधरी ने इंडिया इवनिंग के दौरान विदेशी मीडिया और विश्व भर की पर्यटन जगत की नामी हस्तियों के साथ संवाद भी किया। नवीन चौधरी ने इस दौरान लंदन स्थित पर्यटन व टूअर एंड ट्रैवल से जुड़ी हस्तियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उन्हें पर्यटन को बढ़ावा देने में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया।