16 साल की बेटी से करता था रेप, मना करने पर देता था जान से मारने की धमकी

Raj Bahadur's picture

RGANews

 

बिहार के नालंदा जिले में नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। पिता अपनी 16 वर्षीय बेटी का छह माह से यौन उत्पीड़न कर रहा था। 

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इमरान परवेज ने शुक्रवार को बताया, 'लहेरी थाना क्षेत्र से शख्स को अपनी बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।' 

पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता पिछले छह महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पिता ने गुरुवार को भी शराब के नशे में ऐसा करने की कोशिश की, तब मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

आरोपी पिता रिक्शा चालक है। वह पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था। परवेज ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि पिता ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देता था। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.