![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ झारखंड रांची
Jharkhand Assembly Election 2019 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी स्टार प्रचारकों में शुमार हैं।...
रांची:- Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने वाले इन नेताओं की लिस्ट में 40 बड़े चेहरों को जगह दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी स्टार प्रचारकों में शुमार हैं। हालांकि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले नेताओं में शामिल नहीं है
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुकुल वासनिक, आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार, जितिन प्रसाद और तारिक अनवर के नाम भी शामिल हैं। झारखंड के नेताओं में सुबोधकांत सहाय, रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर, आलोक दुबे, आलमगीर आलम स्टार प्रचारकों में शुमार हैं।