RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ
उत्तर प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने डेंगू से लगातार बढ़ती मौतों पर चिंता जताई।...
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने डेंगू से लगातार बढ़ती मौतों पर चिंता जताई। गुरुवार को जारी किए बयान में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाएं न मिलने के कारण मौतें अधिक हो रही हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अस्पतालों में इलाज नहीं मरीजों को तकलीफ और संक्रमण बांटा जा रहा है। न तो मरीजों की जांच की सुचारु व्यवस्था है और न दवाएं मिल पा रहीं हैं। राजधानी लखनऊ में भी प्रतिदिन किसी न किसी की डेंगू से मौत की खबरे आ रही है। कई अधिकारी और नेता भी डेंगू के शिकार हो चुके हैं। यहां डेंगू मरीजों की संख्या 1100 तक पहुंच चुकी है। कई अस्पतालों में जांच किट भी नहीं है। बहुत मरीजों को बिना इलाज वापस किया जा रहा हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि शासन के दबाव में मरीजों की संख्या और मौतों की जानकारी नहीं दी जाती है। शासन और प्रशासन का रवैया निहायत निंदा योग्य है। सरकार मौतों के दोष से बच नहीं सकती है। अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल द्वारा गत दिनों टिप्पणी की गई थी कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में कमीशनबाजी चल रही है। इसके बाद भी भाजपा सरकार चेती नहीं बल्कि पूरी स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो चुकी है।