RGA न्यूज़ अयोध्या फैजाबाद
राम जन्म भूमि दर्शन करने के बाद विनय कटियार ने कहा बहुत ही सुखद दर्शन हुए और अच्छा लगा। अब दिन आ गया है भव्यता और दिव्यता देने का।...
अयोध्या:- अयोध्या भूमि विवाद पर सु्प्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि दर्शन काफी सुखद रहे। हमने रामलला से आशीर्वाद मांगा कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण पूरा हो। अब समय आ गया है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का एक भव्य और दिव्य मंदिर बने। निर्माण में समय लगता है पर अब मंदिर जरूर बनेगा।
मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप कैसा होगा ये तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे। जो ट्रस्ट पहले था और अभी भी काम कर रहा है उसी में थोड़ा बदलाव कर सरकारी ट्रस्ट बनाया जाएगा।ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या पर बोले कि यह तो प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए रामभक्तों ने काफी संघर्ष किया है। राम जन्म भूमि का मार्ग भी दूसरी जगह से होगा और इस जंजाल के जाल से मुक्ति मिल जाएगी। रामलला के दर्शन करने पर अब सुखद अनुभूति हो रही है।