RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
वृंदावन के अखंड दया धाम में रविवार को आयोजित धर्म सभा में शामिल होने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति।.
आगरा:- केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को कहाकि अयोध्या मामले में जो लोग पहले कहते थे कि अदालत का जो निर्णय आएगा, सभी को मान्य होगा। लेकिन अब वही लोग अपनी बात से मुकर रहे हैं। अब वे अदालत में रिव्यू पिटीसन दायर करने की बात कह रहे हैं। जिन लोगों को भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। वही इस तरह की बात करके देश के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
वृंदावन के अखंड दया धाम में रविवार को आयोजित धर्म सभा में शामिल होने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने कहा अदालत के आदेश के बाद देश को सुखद सूचना मिली। जो लोग आंदोलन से जुड़े थे, इन महापुरुषों को स्थान मिले। ये जानकारी मिली तो सभा में आने का फैसला लिया। सालों के इस आंदोलन के बाद
अब मन को शांति मिली है। तो हमें देश में सौहार्द भी बनाए रखना होगा। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर निर्णय दिया है। देश में अच्छा माहौल है। पूरे देश ने इसे स्वीकार किया है। चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। कहा कि
मैं खुद राममंदिर आंदोलन से जुड़ी रही हूं। वहीं से निकली हूं, सबसे ज्यादा खुशी मुझे है। ओवेसी के बयान के जवाब में कहा जिन्हें अदालत पर भरोसा नहीं वे ऐसी बातें करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।