केंद्रीय मंत्री की पेशकश, Maharashtra में सरकार बनवाए तो एनसीपी को केंद्र में दो पद

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ कानपुर

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर आठ से दस सीटों पर लडऩे के संकेत दिए।...

कानपुर:- महाराष्ट्र में जारी सत्ता की खींचतान के बीच एनडीए के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने अब एनसीपी के लिए केंद्र सरकार में भागीदारी की पेशकश की है। शहर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर एनसीपी भाजपा को महाराष्ट्र में सरकार बनाने में मदद करती है तो उसके दो सांसदों को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनसीपी पहले भी भाजपा को बाहर से समर्थन देकर सरकार बनवा चुकी है। मराठा दिग्गज शरद पवार खुद चाहें तो केंद्र में मंत्री बन सकते हैं, नहीं तो प्रफुल्ल पटेल और उनकी बेटी सुप्रिया को मौका मिल सकता है। हालांकि आठवले ने पहले भाजपा-शिवसेना की सरकार बनाने के लिए एक फार्मूला दिया था, जिसे दोनों पार्टियों ने नकार दिया 

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना ने भाजपा को धोखा दिया है। बाला साहब जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ लड़े, अब उनका बेटा कांग्रेस की चौखट पर खड़ा है। अब शिवसेना व भाजपा के एक साथ आने की संभावनाएं न के बराबर है। कानपुर में जनाधिकार रैली के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित और पिछड़ों का बड़ा वर्ग बसपा समर्थक है।

बसपा इस वोट बैंक का उपयोग निजी हितों को साधने में करती है। इस वर्ग का उत्थान नहीं हो रहा है। वह इस वर्ग को बसपा के चंगुल से मुक्त कराने उत्तर प्रदेश आए हैं। अगर भाजपा से सहमति बनी तो आठ-दस विधानसभा सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अगर गठबंधन न हुआ तो अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। वह यहां पार्टी की जनाधिकार रैली में आए थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.