कांग्रेसियों का भारत बचाओ महारैली में चलने का आह्वान

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ फतेहगंज पश्चिमी रिपोर्टर सौरभ पाठक

फतेहगंज पश्चिमी:- कांग्रेस पार्टी के मण्डल प्रभारी गुरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आज भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। साथ ही अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस की ओर से दिल्ली भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचकर महारैली को सफल बनाना है। सोमवार को कस्बे में पहुंचे कांग्रेस के मण्डल प्रभारी ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता के आवास पर बैठक में कहा जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, तब से विकास का पहिया रुक गया है। जनता की परेशानियां कम होने के बजाए और बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है और देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस की ओर से दिल्ली में 14 नवंबर को भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से महारैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह,जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान,के के गंगवार, मोहम्मद शफी अंसारी, एम इश्तियाक खान, वसीम सिद्दीकी, सईद मंसूरी, लालमणि गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.