महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव, भिक्षाटन कर मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति का विरोध, हंसराज विश्वकर्मा बने भाजपा जिला अध्यक्ष

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बनारस

बनारस शहर की कई खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम तीन बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें। ...

वाराणसी:- बनारस शहर की कई खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव, भिक्षाटन कर मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति का विरोध, हंसराज विश्वकर्मा बने भाजपा जिला अध्यक्ष, यौन उत्पीड़न के खिलाफ बुलन्द आवाज, पुरवा हवा से तापमान में आया उछाल

आदि खबरें रहीं। जानिए शाम तीन बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच जारी

महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार की सुबह से ही शुरू हो गई। हालांकि मतदाताओं का हुजूम दोपहर में अधिक उमड़ा और मतदाता छात्र छात्राओं को सघन जांच के बाद ही मतदान के लिए भेजा गया। परिसर में सुबह से मतदान को लेकर गहमागहमी बनी रही और भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच चुनाव प्रचार का दौर भी परिसर के अासपास चलता रहा। पर्चियों, पोस्‍टर व बैनर से लेकर पंफलेट और अनुनय विनय का जो दौर चला वह दोपहर बाद तक जारी रहा।

नवंबर माह की शुरुआत के साथ बीएचयू में मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति का विरोध अब तक नहीं थम सका है। एक ओर छात्र कक्षाओं का बहिष्‍कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विवि प्रशासन की अोर से किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने से विभाग में पठन पाठन बुरी तरह प्रभावित है। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा संचालित आंदोलन के अगले क्रम में गुरुवार को सामान्य जनता का समर्थन लेने के लिए भिक्षाटन किए जाने का कार्यक्रम प्रस्‍तावित किया है। बीएचयू विवि प्रशासन द्वारा छात्रों की मांग पूरी न होने पर क़ानूनी लड़ाई लड़ने व महामना के सम्मान की रक्षा के लिए छात्रों द्वारा दोपहर दो बजे लंका सिंह द्वार से भिक्षाटन किए जाने की सुबह छात्रों ने परिसर में रूपरेखा तय की।

भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी जिला अध्यक्ष की कमान एक बार फिर हंसराज विश्वकर्मा को दी है। इसके साथ महानगर अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव एजेंट रहे विद्यासागर राय को दी गई है। इसी प्रकार अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया है। सप्ताह भर पूर्व चुनाव के लिए जिला अध्यक्ष पद पर 46 और महानगर अध्यक्ष पद पर 25 भाजपा नेताओं ने नामांकन किया था। इसके बाद मतदान के जगह चुनाव अधिकारी ने सभी से राय लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंप दी। तब से कयास लगाया जा रहा था कि एक स्थान पर अगडे को और एक स्थान पर पिछड़े को अध्यक्ष पद का मौका मिलेगा।

'चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है', बेटियों ने महिला हिंसा, यौन उत्पीड़न के खिलाफ बुलन्द की आवाज

घरेलू महिला हिंसा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को गनेशपुर गांव में लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। गांव के सहोदरा नन्दन इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई लड़कियां, घरेलू महिला हिंसा बन्द करो भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज छोडो जात पात तोड़ो, भीख नहीं बल्कि अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगाये। लड़कियों ने घरेलू महिला हिंसा, बाल विवाह पर रोक की मांग किया। सैकड़ों लड़कियों व युवाओं ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ हस्ताक्षर करके इसे जड़ से मिटाने का 

पूर्वांचल में चौबीस घंटों में हवा का रुख बदलने से मामूली तौर पर तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। ओडिशा के समुद्र तटीय इलाकों से आ रही पुरवा हवा के कारण बुधवार को कोहरा व धुंध और बढ़ गया, साथ ही तापमान में भी बढोतरी दर्ज की गई। अमूमन मौसम का यही रुख गुरुवार सुबह भी रहा। कई दिन बाद अधिकतम तापमान फिर 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री हो गया। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम में लगभग तीन डिग्री और न्‍यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है। इस लिहाज से तापमान में इजाफा ठंड को देखते हुए अधिक ही कहा जा सकता है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.