राशिफल 08 मई: वृश्चिक राशि में लाभ का योग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज राशिफल 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। 

वृष (Taurus): विदेश में रहनेवाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। 

मिथुन (Gemini): आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी। 

कर्क (Cancer): आज का संपूर्ण दिन आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। आमोद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद होगी। सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। 

सिंह (Leo): आज का दिन मिश्र फलदायी है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में साथ काम करने वालों से सहयोग कम मिल सकता है। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी हो सकती है। आप में आज उदासीनता रह सकती है, जिससे मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। आरोग्य साधारण रहेगा। 

कन्या (Virgo): आज आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मन विचलित रह सकता है। पेट दर्द हो सकता है। आकस्मिक खर्च की आशंका है। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों से मिलाप हो सकता है। शेयर-सट्टे में सावधान रहें। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। 

तुला (Libra): आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव कर सकते हैं। आज आप कुछ अधिक ही भावुक हो सकते हैं। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान आ सकती है। माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता हो सकती है। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। अनिद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक समस्या हो सकती है। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। 

वृश्चिक (Scorpio): कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के संबंध हैं। कार्य में सफलता मिलेगी, धन लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंदित रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। मित्रों तथा सम्बंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। लघु प्रवास हो सकता है। 

धनु (Sagittarius): आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते है। कार्यों में मनोवांछित सफलता ना मिलने पर हताश ना हों। आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। 

मकर (Capricorn): आज का दिन ईश्वर को स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपक हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मित्रों स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे, इसका खास ध्यान रखें। 

कुंभ (Aquarius): धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जामीनदारी न लें। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में हो सकता है लेकिन आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न करें, इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी आशंका है। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। 

मीन (Pisces): मित्रों से आज आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। सामाजिक कार्यो में अधिक रुचि रहेगी। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा, जो की भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.