राशिफल 8 दिसंबरः चंद्रमा पर मंगल की नजर, जानें अपनी राशि पर असर

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

आज चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में हो रहा है जहां चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बना है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिए…

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। स्वस्थ और उर्जावान रहेंगे। सभी काम समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। शॉपिंग और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दिन सुखमय बीतेगा, भाग्य आज 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

स्वास्थ्य नरम रहेगा और मन में भी बेचैनी रहेगी। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:

आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के योग बन रहे हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध मधुर होंगे भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह:

भाग्य मेहरबान है। पूर्वनिर्धारित कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके अटके हुए काम बनेंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

हो सके तो आज कोई नया काम शुरू ना करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। यात्रा में सावधानी बरतें। दिन उलझन में बीतने की आशंका है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, धन का निवेश सोच-समझ कर करें। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:

आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर ध्यान दें। आज किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है, परिवार के साथ दिन खुशहाल बीतेगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:

सुख शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। आज जो काम आपको सबसे अधिक पसंद है वही करने को मिल सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:

साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। घर हो या बाहर अपनी क्षमता का लाभ हर जगह प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग प्राप्त होगा। दिन सुखमय बीतेगा, भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:

आपका मन अशांत रहने की आशंका है, उलटे सीधे विचारों के कारण उलझन की स्थिति बन सकती है। कई महत्वपूर्ण काम होते-होते रह सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। भाग्य आज 52 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मन की शांति के लिए शाम को पूजा करें। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:

आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है, आज जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.