भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव बोले, महिला अपराध पर हो तत्काल कार्रवाई

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज आगरा उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

वृंदावन बिहारी जी के दर्शन के लिए आए हैं भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह।...

आगरा:- उप्र से राज्यसभा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महिलाओं के साथ वारदातों पर अचानक बढ़ोत्तरी होने की घटनाओं पर खेद जताते हुए कहा ऐसी वरदातों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उन्नाव में हुई वारदात हो अथवा दूसरे प्रदेशों में महिलाओं के साथ होने वाली वारदातों में पुलिस और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें न्यायालय को भी समय तय करके आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। सिंह ने कहा कि वे नया दायित्व मिलने के बाद ठा. बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्यसभा में राष्ट्र के विकास और जनता की खुशहाली के लिए जो दायित्व मिला है, उसे उचित तरीके से निभा सकूं, यही आशीर्वाद ठा. बांकेबिहारीजी से मांगा है। इससे पूर्व सिंह ने ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का जोशीला स्वागत किया। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.