गोशाला में बछड़ों को गुड़ खिलाने के बाद सड़क मार्ग से सीएम रवाना हुए तो अफसरों के चेहरे पर उड़ी हवाइयां

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बांदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी से सीधे बांदा के तिंदवारी पहुंचे। यहां कान्हा पशु आश्रय स्थल पीएचसी और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया।...

बांदा:- पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कुछ देरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बांदा पहुंच गए। कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उनका हेलीकॉप्टर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड के बजाए तिंदवारी में आनन फानन तैयार अस्थाई हेलीपैड पर उतारा गया। यहां पर उन्होंने कान्हा गोशाला में में गाय व बछड़ों को गुड़ खिलाया और व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां से वह सड़क मार्ग से बांदा कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए तो अफसरों के चेहरों पर हवाइयां छा गईं। अफसरों ने सड़क खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर से ही मुख्यमंत्री के विवि परिसर पहुंचने की रणनीति बनाई थी। कृषि विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी से सीधे तिंदवारी दोपहर 1:58 बजे पहुंचे। यहां कान्हा पशु आश्रय स्थल, पीएचसी और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। गोशाला में काफी समय तक रहे मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गाय और बछड़ों गुड़ खिलाया और गोवंश के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाक में निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं। यहां से मंडलीय बैठक के लिए कृषि विश्वविद्यालय के लिए सड़क मार्ग से वह रवाना हुए तो अफसरों के चेहरे से हवाइयां उडऩे लगीं। क्योंकि, अफसरों ने रूट खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से ही मुख्यमंत्री के विवि पहुंचने की रूपरेखा बनाई थी। कृषि विश्वविद्यालय में वह मंडलीय अधिकारियों के साथ अपराध, कानून, विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा 

बताते चलें कि पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 12:50 बजे कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन, बाद में कार्यक्रम में अचानक हुए बदलाव के तहत मुख्यमंत्री सीधे तिंदवारी पहुंच चुके हैं। यहां जिला प्रशासन द्वारा मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसपर पुलिस से काफी नोकझोक भी हुई है। बैठक के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ रात भर में विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार की है। डीएम व एसपी सुबह से कार्यक्रम स्थलों का जायजा ले रहे हैं। कान्हा पशु आश्रय स्थल, तिंदवारी में गायों को साबुन से नहलाया गया है। बीमार गायों को हटा दिया गया है। गोवंशों के सामने भूसे के साथ पौष्टिक चारा भी डाला गया है। थाना, ब्लाक कार्यालय और पीएचसी को भी सजाया-संवारा गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.