![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल की गुंडागर्दी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलता दहन किया। उन्होंने पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट करने पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मंगलवार को तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का पुतला दहन कर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सत्ता का फायदा उठाते हुए भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ ही पुलिस से अभद्रता और मारपीट की। बावजूद इसके उनके खिलाफ अबतक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में जल्द से विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन शुरु कर देंगे।