![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ फतेहगंज पश्चिमी रिपोर्टर सौरभ पाठक
फतेहगंज पश्चिमी।।भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का बुधवार को फ़तेहगंज पश्चिमी क़स्बा में भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फ़तेहगंज पश्चिमी पहुँचने विधायक डीसी वर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ब्लॉक के पास ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।इसके बाद नगर पंचायत सभागार में जलपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की निष्ठा का वे दिल से सम्मान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा योगी और मोदी सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करे। कार्यक्रम में विधायक डॉ डीसी वर्मा,चैयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अजय सक्सेना ,मंडल अध्यक्ष संजय चौहान सक्सेना,पूर्व जिलापंचायत सदस्य राजीव गुप्ता,आशीष अग्रवाल, जिलापंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार,आशीष अग्रवाल, सौरभ पाठक,दीपक गोयल,सभासद सुधीर पोरवाल,संजीव सिंह,दीपू सिंह, गौरव मिश्रा सुनील कुमार शर्मा, प्रेमपाल गंगवार, केपी राना, कैलाश शर्मा, कन्हैयालाल, संदीप कुमार गुप्ता, ओमेंद्र चौहान,धीरेन्द्र सिंह,राजेश सक्सेना,अमित साहू, मेजर राम सिंह नत्थु लाल गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।।