Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: 309 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 56 लाख मतदाता

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ झारखंड रांची

Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting तीसरे चरण की 17 सीटों पर 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक वोट पड़ेगे। सुदूर क्षेत्रों के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।...

रांची:- Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting  पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को करीब 56 लाख मतदाता 309 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह, नीरा यादव, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, जेपी पटेल जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चरण के मतदान से जुड़ी हुई है। रामगढ़ से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं, जिनके समक्ष अपने पति की परंपरागत सीट बचाए रखने की चुनौती है। इस चरण में चार सीटों रामगढ़, बड़कागांव, सिमरिया तथा कांके को छोड़कर सभी सीटों पर वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। 

ड्राइ डे लागू, दो दिन नहीं बिकेगी शराब

17 सीटों पर मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने के साथ ही इन विधानसभा क्षेत्रों में शराब की बिक्री भी बंद हो गई है। मतदान संपन्न होने तक यहां ड्राइ डे लागू रहेगा। बता दें कि मतदान संपन्न होने के निर्धारित समय के 48 घंटे पूर्व से संबंधित जिलों एवं सीमावर्ती जिलों में ड्राइ डे लागू हो जाता है।

नौ विस क्षेत्रों में लगाना होगा दो-दो ईवीएम

इस चरण में नौ विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां दो से अधिक ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगानी होंगी। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, सिमरिया, बेरमो, ईचागढ़ तथा हटिया शामिल हैं। इन सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 16 या इससे अधिक होने के कारण अधिक ईवीएम लगानी पड़ेगी। अन्य विधानसभा क्षेत्रो में 16 से कम प्रत्याशी होने के कारण सभी बूथों पर एक-एक ईवीएम का ही इस्तेमाल होगा। बता दें कि एक ईवीएम में नोटा के अलावा 15 प्रत्याशियों के ही नाम होते हैं। 

ईचागढ़ में हैं सबसे अधिक प्रत्याशी

  1. कोडरमा : 17
  2. बरकट्ठा : 20
  3. बरही : 14
  4. बड़कागांव : 23
  5. रामगढ़ : 25
  6. मांडू : 22
  7. हजारीबाग : 15
  8. सिमरिया : 18
  9. धनवार : 14
  10. गोमिया : 15
  11. बेरमो : 20
  12. ईचागढ़ : 31
  13. सिल्ली :  15
  14. खिजरी : 14
  15. रांची : 12
  16. हटिया 22
  17. कांके : 12
News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.