RGA न्यूज़ पश्चिम बंगाल
नागरिकता कानून को लेकर पूरे बंगाल में हिंसक आंदोलन हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। कानून को हाथ में न लें। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा, क्योंकि हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। कृपया सड़कों को अवरुद्ध न करें और कानून को हाथ में न लें। वकील निजाम पाशा ने बताया कि AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर नागरिकता संशोधन अधिनियम को चुनौती दी। इससे पहले गुवाहाटी में आज सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। डिब्रूगढ़ में भी में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।
14 December 2019
04:13 PM
ममता बनर्जी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरे बंगाल में लोगों द्वारा बर्बरता के साथ संशोधित नागरिकता कानून का विरोध किया जा रहा है।
04:05 PM
गुवाहाटी से विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे
असम में फंसे यात्रियों की मदद के लिए रेलवे गुवाहाटी से विशेष ट्रेनें चला रहा है, जो नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित हैं।
03:21 PM
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी बंगाल में लागू नहीं होगा- ममता
नागरिकता कानून को लेकर पूरे बंगाल में हिंसक आंदोलन हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। कानून को हाथ में न लें। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा, क्योंकि हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। कृपया सड़कों को अवरुद्ध न करें और कानून को हाथ में न लें।
02:54 PM
5 जनवरी तक जामिया यूनिवर्सिटी में अवकाश
सिटिजनशिप एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के कारण तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जामिया यूनिवर्सिटी में 5 जनवरी तक अवकाश का ऐलान किया गया और सभी परिक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ा दी गई।
02:31 PM
कानून हाथ में न लें- ममता बनर्जी
नागरिकता कानून को लेकर पूरे बंगाल में हिंसक आंदोलन हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। कानून हाथ में न लें।
02:28 PM
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का दृश्य
असम: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का दृश्य, शहर में आज सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। राज्य में लगातार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
02:26 PM
नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
एएनआइ को वकील पयोली स्वातीजा ने बताया कि असम के नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, बारपेटा से लोकसभा सांसद अब्दुल खालेक और मरियानी विधान सभा क्षेत्र के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आज नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
02:10 PM
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ओवैसी ने दायर की याचिका
वकील निजाम पाशा ने बताया कि AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती दी।
01:27 PM
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने शनिवार को नागरिकता कानून 2019 के खिलाफ अपने परिसर में विरोध के कारण स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द कर दिया। जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
12:48 PM
राज्य भर में पदयात्रा और विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी
नए आंदोलन के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, AASU के मुख्य सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य ने शुक्रवार को नारा दिया, नागरिकता कानून को वापस लो या मुझे गिरफ्तार करो।भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य भर में पदयात्रा और विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी और कानून के खिलाफ पोस्टर लगाए जाएंगे।
12:44 PM
16 दिसंबर से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय सत्याग्रह का आह्वान
विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे असम छात्र संघ (AASU) ने 16 दिसंबर से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय सत्याग्रह का आह्वान किया है।
12:40 PM
पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन जारी
नागरिकता कानून के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन पश्चिम बंगाल में जारी है। इसके चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को सड़क और रेल आवागमन ठप है। उत्तर और दक्षिण बंगाल को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 34 अवरुद्ध पड़ा है। कई अन्य सड़कों पर भी जाम लगा है।
11:25 AM
शिलांग में भी कर्फ्यू में ढील
आधिकारियों के अनुसार नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मेघालय के शिलांग में लगाए गए कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ढील दी गई।
11:04 AM
मुंबई में विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र: मुंबई में रहने वाले असम के लोगों ने शहर के आज़ाद मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल।
10:59 AM
21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान
लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल ने संशोधित नागरिकता अधिनियम के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया। बता दें कि भाजपा के सहयोगी दल जदयू ने इस बिल का समर्थन किया है।
10:51 AM
नागालैंड में बंद
नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ छह घंटे का बंद बुलाया। अधिकारियों के अनुसार नागालैंड के कुछ हिस्सों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। बाजार और बड़े पैमाने पर सड़कें बंद।
10:47 AM
नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन ने बंद का आह्वान किया
नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन (NSF) ने नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को 6 घंटे के बंद का आह्वान किया। बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ। पूर्वोत्तर में इस बिल को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा।
10:33 AM
कर्नाटक के बांग्ला कैंप में दिखी खुशी
कर्नाटक के राजचूर के सिधानूर तालुक में बांग्ला कैंप में रह रहे बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून की खुशी देखते ही बन रही थी। इन्होंने इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी मनाई। दरअसल, इस कैंप में रहनेवाले लोगों के लिए अब भारत का नागरिक बनने का रास्ता आसान हो गया है।
10:01 AM
नागरिकता कानून को नहीं रोक सकती राज्य सरकारें
09:22 AM
डिब्रूगढ़ में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील दी गई
डिब्रूगढ़ के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने बताया कि डिब्रूगढ़ (असम) में कर्फ्यू में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील दी गई।
09:12 AM
भारतीय सेना ने एडवाइजरी जारी की
पूर्वोत्तर में भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों से सावधान रहने के लिए लोगों को एडवाइजरी जारी की है।
08:58 AM
सेना और असम राइफल्स के आठ कॉलम असम में तैनात
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ चल रहे हिंसक विरोध को नियंत्रित करने के लिए राजधानी गुवाहाटी सहित सेना और असम राइफल्स के आठ कॉलम असम में तैनात किए गए हैं।
08:30 AM
ममता बनर्जी के पास कोई विकल्प नहीं- राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
08:25 AM
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का उपयोग रोकने के लिए आदेश दिया जाए- एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया
एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने केंद्र से कहा है कि पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का उपयोग रोकने के लिए सुरक्षा बलों को तुरंत आदेश दिया जाए।
08:02 AM
गुवाहाटी में कर्फ्यू में ढील
असम: गुवाहाटी में आज सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।
08:01 AM
बंगाल में ट्रेनों का संचालन ठप
बंगाल में कानून के विरोध में लोगों ने अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया।ट्रेनों में पथराव के साथ ही स्टेशनों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। रेल कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों को पीटा गया।
07:59 AM
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है।कानून के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए।