वामदलों का हो गया बिहार बंद, अब राजद दिखाएगा ताकत; तेजप्रताप-तेजस्‍वी ने कही बड़ी बात

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ पटना बिहार

वामदलों का बिहार बंद गुरुवार को हो गया। इसे लेकर अब राजद ताकत दिखाएगा। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी चल रही है। नुक्‍कड़ सभा का किया गया आयोजन। शुक्रवार को निकालेगा मशाल जुलूस। ..

पटना:- वामदलों का बिहार बंद गुरुवार को हो गया। अब राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) की बारी है। राजद का बिहार बंद 21 दिसंबर को है। इसे लेकर अब राजद अपनी ताकत दिखाएगा। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी चल रही है। गुरुवार को कई जगहों पर नुक्‍कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, शुक्रवार को राजद नेता बिहार बंद को लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे। वहीं बाबत नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा कि हमलोगों का बंद शांतिपूर्ण होगा। इतना ही नहीं, तेजप्रताप यादव ने भी बिहार बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है।   

वामदलों के बंद से अलग राजद गुरुवार को दिन भर अपने बंद की तैयारियों में जुटा रहा। युवा राजद ने पूरे प्रदेश में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एवं राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (एनआरसी) के विरोध में राजद ने 21 दिसंबर को बंद का एलान किया है। इस बाबत नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने मीडिया से कहा है कि राजद का बंद शांतिपूर्ण होगा। शांतिपूर्ण ढंग से बंद करेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि डंडे बरसाने का काम होगा तो अंजाम देखेंगे। 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर बंद को सफल बनाने का निर्देश जारी किया है। गुरुवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में दिन भर जगदानंद सिंह और विधायक भोला यादव बंद की तैयारियों की समीक्षा करते रहे। प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन एवं मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि राजद का बंद मुकम्मल होगा। इसमें आम लोगों का भी समर्थन मिलेगा। कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण बंद कराने का निर्देश दिया गया है।

राजद के प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने केंद्र सरकार से नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग की है और कहा है कि इससे देश की अखंडता खतरे में पड़ गई है। युवा राजद के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश दिन भर माइक से बंद का प्रचार किया गया और शाम में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, शुक्रवार को राजद मशाल जुलूस निकालेगा। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.