CAA Protest News LIVE: सीएए को लेकर देशभर में प्रदर्शन, यूपी में 705 लोग गिरफ्तार; 15 की मौत

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी में 10 दिसंबर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 15 लोग हताहत हुए और 263 पुलिस कर्मी घायल हुए है। वहीं, भारतीय रेलवे को नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध में 88 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है

HighLights

  • तमिलनाडु में एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े
  • उत्तर प्रदेश के कई और जिलों में भड़की हिंसा की आग
  • हिंसक विरोध में 88 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त

21 December 2019

You have updates08:41 PM

जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

जयपुर आयुक्तालय: राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं कल सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निलंबित रहेंगी।08:10 PM

अवसर की तालाश में आए थे मुसलमान

नागरिकता संशोधन अधिनियम से मुसलमानों को हटाने पर केरल के राज्यपाल: पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र के रूप में बनाया गया था, तो क्या वे वहां मुसलमानों को सताएंगे? हम मानते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से मुसलमान आए थे, लेकिन इसलिए नहीं कि उन्हें सताया गया बल्कि आर्थिक अवसरों की तलाश में।07:36 PM

आजाद को भेजा गया तिहाड़ जेल

दिल्ली: भीम आर्मी चीफ, चंद्रशेखर आजाद को तीस हजारी कोर्ट से तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।07:06 PM

कल राजघाट पर कांग्रेस का धरना

दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कल दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक राज घाट पर धरना देगी। पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसमे हिस्सा लेंगे।06:11 PM

हरिद्वार में धारा 144

उत्तराखंड: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए हरिद्वार में धारा 144 लगाई गई है।

05:55 PM

आरोपियों को 2 दिन की न्यायिक हिरासत

दिल्ली: नागरिकता संशोधन आधिनियम को लेकर दरियागंज में हुई हिंसा के आरोपियों को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले अदालत ने आरोपियों के वकील को मुख्य मेट्रोपोल मजिस्ट्रेट के सामने जमानत याचिका दायर करने को कहा।05:48 PM

मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शनों के दौरान यूपी में मारे गए 9 लोगों और मंगलौर में मारे गए 2 लोगों के परिजनों को दिल्ली वक्फ बोर्ड 5-5 लाख रुपये देगी। (PTI)05:38 PM

सीएए का विरोध, पुलिस पर पथराव

कानपुर: यतीम खाना थाना क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इस दैरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।05:12 PM

CAA पर भाजपा का विशेष अभियान

भूपेंद्र यादव, दिल्ली भाजपा नेता: हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले 10 दिनों में हम एक विशेष अभियान शुरू करेंगे और नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क करेंगे। हम 250 से अधिक स्थानों पर इस अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता करेंगे।05:09 PM

हिंसा के आरोप में 705 लोग गिरफ्तार

प्रवीण कुमार, यूपी पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था): राज्य में 10 दिसंबर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 4500 लोगों को एहतियातन हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया। इस दौरान 15 लोग हताहत हुए और 263 पुलिस कर्मी घायल हुए है, जिसमें से 57 के हाथ में आग से चोटें आईं हैं।

05:01 PM

वाटर कैनन का इस्तेमाल

केरल: कोझिकोड में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में इकट्ठा हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। (PTI)04:40 PM

आरोपियों की तीस हजारी कोर्ट में पेशी

दिल्ली: कल दरियागंज में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान गिरफ्तार किए गए हिंसा में शामिल आरोपियों को पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया।04:24 PM

हल्द्वानी में भी प्रदर्शन

उत्तराखंड: हल्द्वानी में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।04:21 PM

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले

रामपुर: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे।03:58 PM

कर्नाटक के कलबुर्गी में सुरक्षाबलों का मार्च

कर्नाटक के कलबुर्गी में सुरक्षाबलों ने नागेश्वर स्कूल से जगत सर्किल तक मार्च निकाला। एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि आम जनता के मन में विश्वास पैदा करने के लिए यह मार्च निकाला।

03:49 PM

वाराणसी में 54 लोग गिरफ्तार

वाराणसी एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि 54 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें से 10 से 12 लोग ऐसे हैं जिन्हें 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया, वो राज्य या जिले के बाहर के हैं। 

03:34 PM

गुवाहाटी में महिलाओं का प्रदर्शन

असम: महिलाओं ने आज गुवाहाटी के लतासिल खेल मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

03:34 PM

तिनसुकिया में आज रात 8 बजे से कल सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

 असम के तिनसुकिया में आज रात 8 बजे से कल सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा।

03:29 PM

बिनॉय विश्वम को हिरासत में लिया गया

सीपीआइ के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम को मंगलुरु में  नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। 

03:27 PM

नागरिकता कानून पर भाजपा की बैठक

दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नागरिकता संशोधन कानून पर पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की।

03:21 PM

मंगलुरु में कर्फ्यू में ढील

 मंगलुरु पुलिस के अनुसार मंगलुरु में आज दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। सोमवार को कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। हालांकि धारा -144 लागू रहेगी।

03:09 PM

कांग्रेस ने बुलाई बैठक

Citizenship Amendment Act 2019 के मसले पर आज शाम को 4:30 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी कोर ग्रुप की बैठक होगी। 

02:52 PM

बहराइच में हुए उपद्रवों के सिलसिले में 100 के खिलाफ एफआइआर

बहराइच जिले में हुई हिंसा की घटनाओं के बारे में पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि कल हई इन घटनाओं को लेकर छह मामले दर्ज किए गए और 38 लोगों को हिरासत में लिया गया है। करीब 100 लोगों पर नामजद एफआइआर की गई है। उन्‍होंने आगे कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

02:24 PM

मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार किए गए

 मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 250 और लोगों की पहचान की गई है। लगभग 100 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। वर्तमान स्थिति सामान्य है।

02:20 PM

मंगलुरु में कर्फ्यू में ढील

 कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलुरु में आज दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। रात में कर्फ्यू जारी रहेगा। मंगलुरु में रविवार से दिन में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। 23 दिसंबर से धारा 144 लागू होगा। 

02:06 PM

मुसलमानों को संयम दिखाना चाहिए : कल्बे जवाद

 शिया मौलबी मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि सीएए और एनआरसी दो अलग-अलग चीजें हैं। एनआरसी अब-तक केवल असम में लागू किया गया है और पूरे भारत में लागू नहीं किया गया है। हम अभी तक यह नहीं जानते हैं कि इसमें क्या नियम होने जा रहे हैं। पार्टियां इस पर गुमराह कर रही हैं। मुसलमानों को संयम दिखाना चाहिए।

02:02 PM

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया

 दिल्ली में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया। उन्हें कल हिरासत में लिया गया था। चंद्रशेखर को पहले जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति दी गई थी।

01:52 PM

तेजस्वी ने पटना में प्रदर्शन किया

 बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में महागठबंधन की रैली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।

01:50 PM

केरल में प्रदर्शन

 केरल के कोझीकोड में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

 01:49 PM

नागरिकता कानून के समर्थन में उतरे शिक्षक

 देशभर के विश्वविद्यालयों के एक हजार से अधिक शिक्षकों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बयान जारी किया है।

01:37 PM

रामपुर में पुलिस पर पथराव

 रामपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले दागे।

01:18 PM

लखनऊ में हिंसक विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेगा टीएमसी प्रतिनिधिमंडल

 अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेगा जो लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे। 

01:13 PM

जामिया में विरोध प्रदर्शन जारी

दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी।

01:06 PM

शरद पवार का सरकार से सवाल

 एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि नागरिकता अधिनियम के तहत केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को ही अनुमति क्यों? श्रीलंका के शरणार्थियों को भी क्यों नहीं?

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.