धक्का मुक्की और नोकझोक के बाद बरेली में पांच सौ अज्ञात पर मुकदमा, पीलीभीत में आठ गिरफ्तार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को मंडल भर में प्रदर्शन हुए। बरेली शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ मगर देहात में कुछ स्थानों पर पुलिस से नोक झोक व धक्का मुक्की हुई।...

बरेली :- नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को मंडल भर में प्रदर्शन हुए। बरेली शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ मगर, देहात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। बहेड़ी में धारा 144 लगी होने के बावजूद भीड़ जुलूस निकालने लगी।

अफसरों के मना करने के बावजूद दो घंटे हंगामा किया। जिसके बाद पांच सौ अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। नवाबगंज में प्रदर्शनकारियों को रोका तो चौकी इंचार्ज से धक्का-मुक्की की गई। जिस पर फोर्स ने उन्हें खदेड़ा।

शीशगढ़ में भी पुलिस व प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। वहीं पीलीभीत में जबरन दुकानें बंद कराने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाहजहांपुर व बदायूं में छुटपुट प्रदर्शन हुए। इस दौरान बरेली, शाहजहांपुर व पीलीभीत में इंटरनेट सेवा बंद रही।  

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.