![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ झारखंड
harkhand Election Result 2019 कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर आलमगीर आलम रामेश्वर उरांव राजेंद्र प्रसाद सिंह बन्ना गुप्ता आदि का नाम लिया जा रहा है।...
रांची Jharkhand Election Result 2019 झारखंड की नई सरकार में मंत्री पद पाने के लिए दिग्गजों की गणेश परिक्रमा शुरू हो गई है। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए बुधवार को कवायद तेज रही। उनकी कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से पांच, कांग्रेस से पांच और राजद से एक मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार भी गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी की ओर से हेमंत सरकार में मंत्री पद को लेकर आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बन्ना गुप्ता आदि का नाम लिया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी अपने संपर्क सूत्रों को खंगाला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का शीर्ष नेतृत्व अपेक्षाकृत युवा विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। ऐसे में इस बार विधायक चुने गए नौजवान विधायकों ने भी अपने-अपने तरीके से लॉबिंग शुरू कर दी है।
संभावित हेमंत मंत्रिमंडल
- मुख्यमंत्री +पांच मंत्री (स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी तय) जोबा मांझी ,दीपक बिरुआ और मथुरा महतो में से कोई दो
कांग्रेस- स्पीकर+ चार मंत्री (राजेंद्र सिंह, आलमगीर आलम, इरफान अंसारी तय) चौथे में कोई महिला (दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी या अंबा प्रसाद)