Hemant Oath Ceremony: आलमगीर पूरी टीम लेकर जाएंगे दिल्‍ली, आलाकमान से करेंगे मुलाकातA

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

लहाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिलने का समय नहीं दिया है। महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद आलाकमान से मुलाकात का समय मिलने के आसार हैं।..

रांची:-  कांग्रेस के सभी 16 विधायकों को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम आलाकमान से मिलने जाएंगे। फिलहाल आलाकमान से समय नहीं मिल सका है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ आलम भी दिल्ली गए थे और उन्होंने समय लेने की कोशिश की जिसे सोनिया गांधी ने व्यस्तता के कारण ठुकरा दिया। विधायकों के लिए ऐसे समय की मांग की जा रही है जब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी मौजूद हों।

विधायक दल के नेता इन बातों से इन्कार कर रहे हैं लेकिन सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के माध्यम से सोनिया को संदेश भेजा गया था। सोनिया गांधी चाहती हैं कि एक बार सभी विधायकी की शपथ ले लें और राज्य में मंत्रिमंडल का गठन हो जाए तो विधायकों को दिल्ली आने का अवसर दिया जाएगा। कांग्रेस के विधायकों में अभी आधे से अधिक ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। सूत्र बताते हैं कि नए साल के पहले सप्ताह में कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे और 15 जनवरी के पूर्व सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद वापस लौट जाएंगे।

विधायक : विधानसभा क्षेत्र

  1. रामेश्वर उरांव - लोहरदगा
  2. आलमगीर आलम - पाकुड़
  3. राजेंद्र प्रसाद सिंह- बेरमो
  4. इरफान अंसारी - जामताड़ा
  5. बादल पत्रलेख - जरमुंडी
  6. अंबा प्रसाद - बड़कागांव
  7. ममता देवी- रामगढ़
  8. पूर्णिमा सिंह - झरिया
  9. बन्ना गुप्ता - पश्चिमी जमशेदपुर
  10. रामचंद्र सिंह - मनिका
  11. नमन विक्सल कोंगाड़ी - कोलेबिरा
  12. भूषण बाड़ा- सिमडेगा
  13. सोनाराम सिंकू - जगन्नाथपुर
  14. दीपिका पांडेय सिंह - महगामा
  15. उमाशंकर अकेला - बरही
  16. राजेश कच्छप - खिजरी
News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.