Rashifal Today, 28 December 2019: कन्या को मिलेंगे उन्नति के नए मार्ग, इन राशियों के जातकों को है सावधानी बरतने

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ :- राशिफल

दैनिक राशिफलः किसी शोक समाचार से वृश्चिक वालों के मन में निराशा रहेगी। कुंभ वाले नौकरी खोज रहे युवाओं की तलाश बंद होगी और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे।

किसके खुलेंगे भाग्या और किसे हो सकती है परेशान। जानिए आज का राशिफल

दैनिक राशिफलः किसे मिलेगा धन लाभ और किसके खुलेंगे भाग्य। किनको है सेहत और व्यवसाय में सावधानी की जरूरत और कौन हो सकता है शत्रु से परेशान। किन राशि के जातकों के साथ होंगे सितारे? जानिए आजके राशिफल में।

मेष राशिः जोखिम में भी लाभ मिलेगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और नौकरी में ट्रांसफर हो सकते हैं। कार्य में मेहनत ज्यादा होगी और व्यवसाय-व्यापार का विस्तार होगा।

वृष राशिः कार्यस्थल पर नए संबंध बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्य की प्रगति के चलते उत्साही रहेंगे। दूसरे के मामलों में दखलंदाजी से बचें। उपहार की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशिः धार्मिक कार्यों की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से सहायता मिलेगी। व्यापारी और व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लंबित कार्यों को पूरा करेंगे और अचानक धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता और कुशलता बढ़ेगी।

कर्क राशिः सेहत का ध्यान रखें और किसी तरह की लापरवाही न करें। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। व्यापार में सतर्कता बरतें। लाभ लोगा लेकिन नासमझी के चलते जोखिम भी हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा करने से बचें।

सिंह राशिः हर निर्णय और कार्य में परिजन आपका साथ देंगे। यात्रा और निवेश में लाभान्वित होंगे। कानूनी मामलों से मुक्ति मिलेगी। अपरिचित व्यक्ति की मुलाकात से आपके अंदर का आत्मविश्वास जागेगा।

कन्या राशिः उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। संपत्ति के मामले में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है। व्यवसाय-व्यापार में लाभ होगा। जोखिम के कार्य में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

तुला राशिः खान-पान की ओर मन आकर्षित होगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। यात्रा और नौकरी में लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार में अधिक धनलाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगा। किसी मामले में समय का दुरुपयोग भी होगा।

वृश्चिक राशिः किसी शोक समाचार से मन में निराशा रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधान रहें और लेन-देन से बचें। आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु राशिः मेहनत रंग लाएगी। आपका कार्य लोगों को पसंद आएगा। मान सम्मान मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है।

मकर राशिः पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेगा और घर का महौल खुशनुमा बीतेगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। विरोधी शांत रहेंगे।

कुंभ राशिः नौकरी खोज रहे युवाओं की तलाश बंद होगी और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी, जिसका आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन राशिः खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। दूसरों पर भरोसा न करें और लेन देन से बचें। परिवार में विवाद की आंशका है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल करें और बेमतलब के विवाद में न पड़ें। अपने कार्य में बिजी रहें।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.