RGA न्यूज़ नई दिल्ली
Tara Sutaria and Aadar Jain return from London तारा सुतारिया आदर जैन के भाई अरमान जैन के रोका समारोह के दौरान भी नजर आई थी। ...
नई दिल्ली:-हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सितारे इन दिनों नए साल की छुट्टियां मनाकर वापिस आ रहे हैं और उनके फोटो ऑनलाइन वायरल हो रहे है। नए साल की रोमांचक छुट्टियों के बाद कई बॉलीवुड कपल्स को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनमें से एक तारा सुतारिया और आदर जैन भी हैं। नए साल लंदन में मनाने के बाद दोनों कपल को वापिस आनेपर हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गयाl इस मौके पर दोनों मुस्करा रहे थे। कैमरों में उनकी क्यूट स्माइल्स भी कैद हो गए हैंl
इसके बाद दोनों अपनी कार की तरफ बढ़ चले। पिछले महीने दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से एक दूसरे के लिए अपने प्यार को कबूल किया था और अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। दोनों ने कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया था। तारा आदर के भाई अरमान जैन के रोका समारोह के दौरान भी नजर आई थी। काम के मोर्चे पर तारा फिल्म ’RX 100’ में नजर आएंगीl
इस फिल्म में उनके अलावा अहान शेट्टी की अहम भूमिका हैंl यह अहान शेट्टी की पहली फिल्म है। यह फिल्म दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म की रीमेक हैंl अहान शेट्टी फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैंl इसके पहले उनकी बहन आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैंl तारा सुतारिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया थाl वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जोहर थेl
तारा सुतारिया इसके बाद फिल्म मरजावां में नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की अहम भूमिका थीl वहीं इस फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख ने निभाई थींl इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया थाl वहीं उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 ने अच्छा व्यापार किया थाl