RGA न्यूज़ लखनऊ
भगवा पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने काव्यात्मक जवाब देते हुए जोरदार हमला किया है।...
लखनऊ:- 'भगवा' पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने काव्यात्मक जवाब देते हुए जोरदार हमला किया है। योगी के दफ्तर के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से ताबड़तोड़ एक के बाद एक किए गए आठ ट्वीट में से दो पंक्तियां थीं- 'कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा..।'
उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए उपद्रव के बाद लखनऊ आईं प्रियंका वाड्रा ने मुख्यमंत्री के भगवा वस्त्रों पर टिप्पणी की थी। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा के एक-दूसरे पर हमले बढ़ गए हैं। प्रियंका के जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय भी सामने आ गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'भगवा में लोक कल्याण' के हैशटैग के साथ 30 दिसंबर को ही दो ट्वीट के जरिये प्रियंका को भगवा का अर्थ समझाया था, जबकि गुरुवार देर रात 'भगवा की शान योगीजी' के हैशटैग के साथ भगवा की महत्ता बताने वाली आठ कविताएं ट्विटर पर मौजूद थीं।
Yogi Adityanath Office✔@myogioffice
पुरुषार्थ और परमार्थ का संकल्प है भगवा
मनुष्यता का मर्म, जीवन का धर्म है भगवा
राणा के त्याग, पद्मनी के जौहर का प्रण है भगवा
राष्ट्र यज्ञ की वेदी में हर आहुति का संकल्प है भगवा
भारत माँ की भाषा, भाव, अभिव्यक्ति है भगवा#भगवा_की_शान_योगीजी
2,709 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इस ट्वीट में से एक कविता यूं थी- 'अतर्मन का उद्गार है भगवा, आस्था का ज्वार है भगवा, सनातनी संस्कार है भगवा, भारत का श्रृंगार है भगवा, जीवन नश्वर उद्धार है भगवा, कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा।' इसी तरह अन्य कविताओं में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भगवा को कहीं 'देव-असुर संग्राम', कहीं 'राजनीति के सौदागरों को चुनौती' तो कहीं 'मर्यादा पुरुषोत्तम का तापस वेश' बताया है। कविताओं में भगवा को योगी और राजयोगी के अंतर संबंध के तौर पर भी परिभाषित किया गया है।