कासगंज में हुआ दो पक्षों में विवाद, विधायक के साले की हत्‍या

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

विवाद में पांच लोग भी हुए घायल। प्रधान पर लगाया हत्‍या का आरोप।...

आगरा:- कासगंज में रविवार सुबह दो पक्षों में हुआ मामूली विवाद खूनी बन गया। विवाद में गोली चल गई और विधायक के साले की हत्‍या कर दी गई। इस दौरान हुए पथराव में पांच लोग भी घायल हो गए।

मामले के अनुसार रविवार सुबह कासगंज के नगला कनेसर डलू मे दो पक्षोंं में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षो के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मारपीट के दौरान अलीगंज एटा से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के 55 वर्षीय राजेश साले की मौत हो गईं। वहींं पांच ओमपाल सिंह पुत्र उदयवीर सिंह, विकेश सिंह पुत्र अनिल सिंह, अवधेश पुत्र गुलाब सिंह, दिनेश उदयवीर और गोविंद पुत्र रामप्रकाश घायल हो गए।घटना के पीछे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई को लेकर शनिवार को हुआ विवाद बताया जा रहा है। इधर राजेश की प्रधानी के चुनाव को लेकर भी गांव के प्रधान से रंजिश चल रही थी। स्‍वजन ग्राम प्रधान और परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक राजेश की बहन की शादी विधायक के बड़े भाई चंद्रपाल सिंह राठौड़ से हुई है। विधायक को घटना की जानकारी जब हुई उस वक़्त वह लखनऊ में थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में बात की है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.