5 January 2020: चंद्रमा का दिन रात मेष राशि पर संचार, जानिए अपनी राशि पर प्रभाव?

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज राशिफल

आज चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा। सर्वार्थ सिद्धी योग सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ऐसे में राशियों पर इनका क्‍या प्रभाव पड़ेगा? आइए सबसे पहले जानते हैं मेष राशि के बारे में …

मेष राशि – आज आपको यात्रा से लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष निर्बल रहेंगे। कार्यक्षेत्र या घर में कोई बदलाव कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आर्थिक मामलों में कोई बड़ा लाभ होने का भी योग है। किसी व्‍यापार को शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है। आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। भाग्य 97 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। विरोधी कमजोर होंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अहम कार्यों का दायित्‍व सौंपा जाएगा। इसके अलावा आज अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शुभ है। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा। आस-पास भी खुशी का माहौल रहेगा। भाग्य 94 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्‍ठों का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में लाभ मिलेगा। घरेलू मामलों में धन व्यय करने का योग है। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कर्क:

आज संतान संबंधी किसी शुभ समाचार के मिलने के संकेत हैं। नौकरी के लिए कोई इंटरव्‍यू देने जाना है तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज कोई प्रिय व्‍यक्ति आपके लिए तमाम नए अवसर लेकर आएगा। जिससे आपको धन लाभ होगा। कुल मिलाकर आज नए लोगों और नए अवसरों से रूबरू होते रहेंगे। भाग्‍य 95 फीसदी साथ है।

सिंह:

मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी, शत्रु पक्ष निर्बल होगा, मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है। अपनी चीजों का ध्यान रखें, खोने का भय है। प्रिय वस्तु की हानि हो सकती है। परिश्रम से लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन व्यस्तता भरा हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। इसके अलावा आज आज आपके अरसे से अधूरे पड़े सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम भी बन सकते हैं। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले एक बार उसपर विचार जरूर कर लें। इसके अलावा साझेदारों पर आंखें बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं होगा। ऐसे में ख्‍याल रखें ताकि कोई आपको नुकसान न पहुंचा पाए। भाग्य 76 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आसपास की यात्रा लाभ देगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। पिता के साथ किसी यात्रा पर जाने का भी योग है। संतान की ओर से आपको सुखद समाचार मिलेगा। करियर में सफलता पाने के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। किसी अनचाहे व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात भविष्‍य के लिए लाभदायक हो सकती है। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

शुभ समाचार मिलने का योग है। इसके अलावा आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यस्तता बढ़ेगी, नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। रिश्‍तों के प्रति अपनी जिम्‍मेदारी को समझें। अन्‍यथा रिश्‍तों में तल्खियां आ सकती हैं। आज शेयर-भूमि में भी निवेश का योग बन रहा है। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:

आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन, लेखनकार्य और सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। अगर आप लेखन कार्य में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आज किये गए प्रयासों में आपको सफलता म‍िलने का योग है। विज्ञान के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। भाग्‍य 89फीसदी आपके साथ है।

मकर:

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इसके बलबूते आप नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में कई तरह के परिवर्तन आएंगे। लेकिन जरूरी है कि आप इन परिवर्तनों के आधार पर कोई निर्णय न लें। अन्‍यथा कोई नुकसान हो सकता है। वहीं अगर आपका कोई निर्णय लेना जरूरी ही हो तो बेहतर होगा कि किसी जानकार या घर के बड़े-बुजुर्ग की राय ले लें। भाग्‍य 57फीसदी साथ रहेगा।

कुंभ:

कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज व्‍यवसाय में अधिक काम और लाभ कम की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिश्‍तेदारों की भावनाओं का ख्‍याल रखें। अन्‍यथा एक बार अगर आपने उनका विश्‍वास खो दिया तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। भाग्य 49 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:

आज संघर्ष का सुखद अंत होगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अचानक होने वाले लाभ से राहत मिलेगी। धन वृद्धि के लिए किया गया प्रयास आज सफल होगा। इसके अलावा आज आपकी मदद से दूसरे लोग करियर में कुछ बेहतर कर पाएंगे। या फिर हो सकता है कि आजके दिन आप समाज के लिए कुछ बड़ा कार्य करें जिससे लोग आपका और भी ज्‍यादा सम्‍मान करने लगेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.