नैनीताल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया परमाणु पोखरन दिवस

Raj Bahadur's picture

RGANews

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अटल परमाणु पोखरन दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया। मल्लीताल में पंत पार्क ढोल नगाड़े बजा कर इस अवसर पर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तिथि को ही पीएम रहते हुए अटल विहारी वाजपेयी ने पोखरन में परमाणु परीक्षण करवाया था। प्रांतीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, विकास जोशी, मोहित साह, विश्वकेतु, दया किशन पोखरिया, आशीष कटियार आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.