कम उम्र के प्रोफेशनल शूटरों ने अंजाम दी हत्या

Raj Bahadur's picture

RGANews

वकील राजेश कुमार श्रीवास्तव की गुरुवार को जिस तरीके से चलती बाइक पर सटीक तरीके से गोली मारकर हत्या की गई ऐसी वारदात को कोई शार्प शूटर ही अंजाम दे सकता है। तेज रफ्तार बाइक पर पीछे बैठै शूटर ने जिस तरह से राजेश के सिर में गोली मारी उसकी फुटेज देखकर पुलिसवाले भी हैरान हैं।

सीसीटीवी फुटेज में कैद शूटरों की उम्र 20 से 24 साल बताई जा रही है। दोनों शूटर छात्र जैसे नजर आर रहे हैं। बाइक चला रहे युवक की पीठ पर बैग था। फुटेज से ऐसा लग रहा है कि उसी बैग में पिस्टल रखी थी। फुटेज में साफ नजर आता है कि राजेश बाइक से कचहरी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक नजर आए हैं। शूटर ठीक उनके पीछे से आते हैं। दोनों शूटरों में किसी ने चेहरा नहीं छिपाया था। बाइक चला रहा युवक लाल रंग का टी शर्ट पहने था जबकि पीछे बैठा शूटर चेकदार शर्ट में था। जैसे ही शूटर राजेश की बाइक के करीब पहुंचे, बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने पिस्टल से वकील राजेश श्रीवास्तव के कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वकील जमीन पर गिर गए और शूटर कटरा की ओर फरार हो गए।

जिस तरह से शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया उससे साफ जाहिर है कि उन्हें राजेश के आने-जाने के बारे में पुख्ता जानकारी थी। शायद कातिलों ने राजेश का घर से ही पीछा किया हो और मौका मिलते ही गोली मार दी। सीसीटीवी फुटेज देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शूटर बाहरी थे क्योंकि अगर वे इलाहाबाद या आसपास के होते तो पहचाने जाने के डर से अपना चेहरा जरूर ढके होते।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.