लूट के विरोध पर झारखंड के रहने वाले भट्ठा मजदूर की गोली मार कर हत्या

Raj Bahadur's picture

RGANews

देवरिया में गुरुवार की रात एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान लूट का विरोध करने पर झारखंड के रहने वाले एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी। बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले  की छानबीन में जुटी है। 

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे गांव से सटे महुआडीह-खड़ाइच नहर के पास राम बिलास तिवारी का ईंट-भट्ठा है। यह करीब डेढ़ साल से बंद पड़ा है। बंद भट्ठे पर ही डेरा बना कर झारखण्ड राज्य के आधा दर्जन मजदूर रहते हैं। गुरुवार की देर रात आधा दर्जन बदमाश मजदूरों के डेरे पर पहुंचे और फाटक पीटने लगे। उनका शोर सुन और फाटक को पीटता देख लोहारडग्गा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित एटवा उरांव गांव निवासी चारो उरांव (22) डेरे के बाहर आया।

कुछ बदमाशों ने हाथापाई कर उसकी जेब में रखा रुपया लूट लिया जबकि एक बदमाश घर के अंदर घुस कर छीना झपटी करने लगा। मजदूर ने बदमाशों की लूटपाट का विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने उसकी कनपटी में सटा कर गोली मार दी। गोली लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

बदमाशों ने भट्ठे के एक अन्य मजदूर विनोद का मोबाइल छीन लिया। परिजनों की चीख पुकार सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश पैदल ही वहां भाग निकले। मयफोर्स मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विजय नारायण ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी।

पेशेवर हो सकते हैं बदमाश
बदमाशों के गोली मारने की आवाज सुन कर डेरे पर भगदड़ मच गई। गोली लगने के बाद मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मजदूर को जिस तरह से गोली मारी गई है, उससे ऐसा लगता है बदमाश पेशेवर रहे होंगे। 

कनपटी में सटा कर गोली मारना जिससे कि एक ही गोली में काम तमाम हो जाए, स्थानीय बदमाश या शराबी नहीं कर सकते। फायर की आवाज सुनते ही डेरे पर भगदड़ मच गई और बदमाश मजदूर की पत्नी प्रतिमा और एक साल के बेटे को छोड़ कर भाग निकले।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.