पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

बस्ती के गौर थाने के अजगेवां जंगल के निधीपुर पुरवा में कुआनो नदी के किनारे शुक्रवार की दोपहर पेड़ से एक अधेड़ की लाश लटकती मिली। शव पैर के बल ज़मीन पर टिका हुआ था। लिहाजा पुलिस हत्या कर शव को यहाँ लटकाये जाने की आशंका जता रही है। शव 3 से 4 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह बदबू कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 साल आंकी जा रही है। उसने गेरुआ रंग का पेंट पहन रखा है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.