![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
कानपुर के सचेंडी स्थित ग्राम कीरतपुर की रिंद नदी में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिला। शव के कपड़े अस्त व्यस्त थे। मृतिका गुरुवार से लापता थी। मौके पर पहुंची पुलिस के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो युवती की शिनाख्त भी हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर लिखापढ़ी की कार्रवाई के बाद पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम भिजवा रही है।
किरतपुर सचेन्डी निवासी राजकुमार किसान है। उनकी बेटी प्रीती (20) गुरुवार से लापता थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर से बहने वाली रिंद नदी में एक युवती का शव मिला। सचेन्डी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने प्रीती की पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दे दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी ग्रमीण प्रद्युमन सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इसपर पिता राजकुमार ने जानकारी दी कि प्रीती गुरुवार से लापता है। पिता के मुताबिक वह चारा काटने खेत में गई थी, तभी से गायब थी। शव के कपड़े अस्त व्यस्त हैं और मृतका की नाक से खून निकल रहा था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।