CAA Support में उतरे गृहमंत्री राज्‍यमंत्री नित्यानंद, कहा- विपक्ष लोगों को कर रहा गुमराह

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बिहार पूर्वी चंपारण

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जनसभा में कहा-सीएए नागरिकता छीनने का नहीं देने का है कानून। चकिया के गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रीय धरोहर ध्वज का किया लोकार्पण।...

पूर्वी चंपारण,:-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सीएए पर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। सीएए नागरिकता छीनने का नहीं देने का कानून है। वह शनिवार को चकिया के गांधी मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

सीएए लागू कर गांधी के अरामानों को किया पूरा

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि चंपारण के लोगों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई की। कहा कि देश का विभाजन होना ही नहीं चाहिए था। गांधी की इस धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश, बिहार और शरणार्थियों की ओर से बधाई देते हैं, जिन्होंने सीएए लागू कर गांधी के अरमानों को पूरा किया। इससे पूर्व उन्होंने गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रीय धरोहर ध्वज का लोकार्पण किया। यहां सैकड़ों लोगों के साथ राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विरोध से देश की संपत्ति का नुकसान

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि बंगाल के उपद्रव पर डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने उसी समय एक बड़ी बात कही थी कि उपद्रव देश के बंटवारे की साजिश है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर प्रताडि़त हुए हैं या 31 दिसंबर 14 के पहले इस भारत की भूमि पर आ गए हैं, उन शरणार्थियों को हम नागरिकता देंगे। विरोधी इस कानून का विरोध कर देश की संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि 21 वीं सदी में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आतंकवादियों पर की जा रही सख्ती पर कहा कि आतंकवादियों को जेल भेज रहे हैं या जहन्नूम भेजा जा रहा है। 

 पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय धरोहर ध्वज चकिया के गांधी मैदान में हमेशा लहराता रहेगा। देश का विभाजन होने पर पाकिस्तान बना और उसे इस्लामिक देश का दर्जा मिला। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तर साल में वे लोग काम नहीं किए और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने काम किया तो भेदभाव करने की बात कहते हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.