RGA न्यूज़ अंबेडकरनगर
शास्त्री कुशल प्रशासक और ²ढ़निश्चयी थे। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में जय जवान जय किसान का नारा देकर...
अंबेडकरनगर :- कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री कुशल प्रशासक और दृढ़निश्चयी थे। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में जय जवान जय किसान का नारा देकर भारतीय सेना और भारतीय जनता का मनोबल ऊंचा किया। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय पर लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा हमें ऐसे महापुरुषों के जीवन व विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। पीसीसी सदस्य मोहम्मद अनीस खान और डॉ. विजय शंकर तिवारी ने कहा लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के स्वाभिमान को बढ़ाते हुए कहा था कि भारत न रुकेगा न झुकेगा। आधी रोटी खाएंगे देश को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे। प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया लालबहादुर शास्त्री देश की आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए और भारत पाक युद्ध के दौरान वे सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए सेना के अस्पताल में भी पहुंचे। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में शास्त्री जी विचारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, रेहान जैदी, सुखीलाल वर्मा, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, दीपक शर्मा,सलमान खान, नूरमोहम्मद, फैयाज अहमद, सुनील कुमार, अख्तर अली, कालिका प्रसाद आदि ने संबोधित किया।