मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने टोल को गुंडा टैक्स बताते हुए कैंट बोर्ड का पुतला फूंका

Praveen Upadhayay's picture

RGA  न्यूज़ मेरठ

मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंट बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कैंट बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...

मेरठ:- छावनी परिषद की ओर से लगाए गए व्यवसायिक वाहनों पर प्रवेश शुल्क का विरोध जारी है। बुधवार को मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंट बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कैंट बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंट बोर्ड प्रशासन का पुतला फूंक टोल टैक्स को गुंडा टैक्स बताया। कैंट बोर्ड के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए।

गुपचुप तरीके से लिया स्‍टे

व्यापारियों ने आरोप लगाया अधिकारियों की मिलीभगत से गुपचुप तरीके से कोर्ट से स्टे लिया गया। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर प्रवेश शुल्क खत्म नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। व्यापारी इस मामले को लेकर शांत बैठने वाले नहीं हैं।प्रदर्शन करने वालों में मंडल के जिला सचिव शैंकी वर्मा, जीतू नागपाल, जिशान, शिवम वर्मा, इमरान,मनोज शर्मा, सिराज खान, रवि वर्मा, संजय अग्रवाल, गोल्डी मल्होत्रा सहित काफी संख्या में व्यापारी रहे।

 को लेकर आज होने वाली बैठक

छावनी की ओर से लगाए गए प्रवेश को लेकर बुधवार शाम 4:00 बजे कैंट बोर्ड की विशेष बैठक बुलाई गई है। जिसमें सिंगल एजेंडा प्रवेश शुल्क पर निर्णय होना है। मंगलवार की बोर्ड बैठक में बोर्ड सदस्यों ने दिल्ली रोड, मवाना रोड, रुड़की रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क वसूली का विरोध किया था।सभी ने एकमत से इन 3 जगहों के टोल को हटाने की बात कही थी। बुधवार की बैठक में इस पर निर्णय होने की उम्मीद है। उससे पहले व्यापारी इसे लेकर विरोध में हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.