![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ झारखंड धनबाद
Sarva Dharma Mass Marriages शहर के 109 जोड़ें नए जीवन के परिणय सूत्र में बंध गए। इसमें 96 जोड़ा हिंदू छ इसाई पांच मुस्लिम और दो जोड़े सिख धर्म के थे। ...
धनबाद:- Sarva Dharma Mass Marriages सर्व धर्म सामूहिक विवाह सभा के तहत बुधवार को शहर के गोल्फ मैदान में 109 जोड़ें नए जीवन के परिणय सूत्र में बंध गए। इन्हें आशीर्वाद देने के लिए पूरा धनबाद उमड़ पड़ा था। बैंड, बाजा के साथ पूरे धूमधाम से बरात निकाली गई तथा धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इसमें 96 जोड़ा हिंदू, छ: इसाई, पांच मुस्लिम और दो जोड़े सिख धर्म के थे।
सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कोयलांचल का हर तबका और समुदाय ने अपनी भागीदारी निभाई। नए जोड़े को सभी ने अपनी तरीकों से उपहार भी दिया। कार्यक्रम आरंभ होने के बाद इलेक्ट्रानिक तीन पहिया वाहन पर दूल्हों की बारात निकली, वहीं दुल्हन का साज श्रृंगार किया गया। आम जन बाराती बने और गायत्री परिवार के लोग पंडित। वहीं सिख, इसाई व मुस्लिम समुदाय के लिए पादरी, मौलवी और आनंद कारज ने विधि विधान से सारे वैवाहिक कार्य संपन्न कराए
गीत-संगीत का भी चला दौर : हर विवाह की तरह इस सर्व धर्म सामूहिक विवाह में भी बारातियों एवं लोगों के मनोरंजन के लिए आरकेस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी। गायक और साजों पर संगत कर रहे म्यूजिशियन ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। फिल्मी से लेकर लोक प्रचलित वैवाहिक गीतों से समा बांध दिया। इसके अलावा बच्चियों ने नृत्य तो युवकों ने दहेज प्रथा के खिलाफ नाटक पेश किया। कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए।