आजमगढ़ में CAA को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आजमगढ़

जौहर अली पार्क कासिमगंज बिलरियागंज में बुधवार तड़के फिर से उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ...

आजमगढ़:- आजमगढ़ के बिलारियागंज के जोहर पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाओं को पुलिस ने बुधवार तड़के हटा दिया। इस दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज और पथराव भी हुआ। जौहर अली पार्क कासिमगंज बिलरियागंज में बुधवार तड़के फिर से उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। वहीं विवाद के बीच बिलरियागंज के जौहर अली पार्क स्थित धरना स्थल पर प्रशासन ने पानी भरवा दिया। इसके बाद आंदोलनरत महिलाएं वापस लौट गईं मगर इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं सुरक्षा कारणों से पार्क को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी पंकज पांडेय इस दौरान कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर जमे रहे।

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना अंतर्गत जौहर पार्क में एनआरसी और सीएए के विरोध में महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर भारी संख्या में जुटकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। यहां पर धीरे-धीरे यह प्रदर्शन और बढऩे लगा महिलाएं और छात्रों ने सड़क भी जाम करना शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने मान मनौवल कर उन्हें वापस जौहर पार्क में भेज दिया। पुलिस ने महिलाओं से कई बार अपील की लेकिन बात नहीं मानने के बाद सुबह चार बजे पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर महिलाओं को वापस करना चाहा। मौके पर मौजूद पुलिस बल पर एक दर्जन उपद्रवियों ने पथराव भी किया। वहीं बुधवार की सुबह बिलरियागंज से कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस लाइन ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।  

अचानक हुए पथराव से सुरक्षाकर्मियों ने जैसे- तैसे खुद को बचाते हुए लाठियां फटकारीं तो उपद्रवी मौके से भाग निकले। पथराव में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय के कंधे पर चोट लगी है वहीं पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। वहां पर जिससे भीड़ और उग्र हो गई। इस दौरान ईट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। इसके साथ ही रबड़ गोली की हवाई फायरिंग भी की। वहां देखते ही देखते मामला तितर-बितर हो गया और जोहर पार्क में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग अभी घायल हैं और वह अपने गांव की तरफ जा चुके हैं। अब बिलरियागंज के जोहर पार्क को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।

जिले में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाएं मंगलवार को दिन में सुबह 11 बजे धरने पर बैठीं तो देर रात तक उन्हें समझाने का प्रयास नाकाफी साबित हुआ। ऐसे में उनका विरोध प्रदर्शन पूरी रात तक चला। मौके पर ईंट पत्थर चलाने की घटना तड़के चार बजे हुई। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की कई है। वहीं पुलिस भी मामला दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में लेेने के लिए सक्रिय हो गई है। आजमगढ़ के बिलारियागंज के जोहर पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाओं को पुलिस ने बुधवार तड़के हटा दिया। इस दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज और पथराव भी हुआ।

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना अंतर्गत जौहर पार्क में एनआरसी और सीएए के विरोध में महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर भारी संख्या में जुटकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। यहां पर धीरे-धीरे यह प्रदर्शन और बढऩे लगा महिलाएं और छात्रों ने सड़क भी जाम करना शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने मान मनौवल कर उन्हें वापस जौहर पार्क में भेज दिया। पुलिस ने महिलाओं से कई बार अपील की लेकिन बात नहीं मानने के बाद सुबह 4 बजे पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर महिलाओं को वापस करना चाहा। वहां पर जिससे भीड़ और उग्र हो गई। इस दौरान ईट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। इसके साथ ही रबड़ गोली की हवाई फायरिंग भी की। वहां देखते ही देखते मामला तितर-बितर हो गया और जोहर पार्क में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग अभी घायल हैं और वह अपने गांव की तरफ जा चुके हैं। अब बिलरियागंज के जोहर पार्क को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.