सीएए के विरोध में चल रहे धरने को खत्म कराने पहुंची पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प, हालात तनावपूर्ण

Raj Bahadur's picture

RGANEWS 

कानपुर के मोहम्मद अली पार्क में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे धरने से रविवार रात महिलाओं को बल पूर्वक हटाए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया। सोमवार सुबह हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर जिला अधिकारी और डीआईजी समेत भारी पुलिस बल ने चारों ओर से धरना स्थल को घेर लिया। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

स्थानीय प्रभावशाली लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से शनिवार को मोहम्मद अली पार्क में पिछले 34 दिनों से चले आ रहे हैं महिलाओं के धरने को समाप्त करा दिया गया था। धरना समाप्त होने के कुछ ही घंटे का कुछ महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। रविवार रात तक इन्हें समझाने का प्रयास जारी रहा। प्रयास नाकाम होने पर जिद पर अड़ी महिलाओं की रविवार आधी रात के बाद पुलिस ने बलपूर्वक इन्हें हटा दिया।

महिलाएं सोमवार को पार्क के सामने इंस्पेक्टर रोड पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगीं। धीरे धीरे आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। हालात बेकाबू हो गए। आसपास के स्कूलों से अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। दुकाने बंद हो गई।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.