Breaking: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटा कैंटर, 40 लोग घायल 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा आगरा

दिल्ली से महिला का शव लेकर जा रहे आगरा। चालक की झपकी लगने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया कैंटर। ..

आगरा:- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस हादसे के जख्म अभी भर नहीं पाए थे कि शुक्रवार तड़के एक और दुर्घटना हो गई। इस बार हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है। एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रहा कैंटर झपकी में अनियंत्रित होने पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 40 लोग घायल हो गए है। दुर्घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार मची हुई है। मौके पर पुलिस और एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीम ने पहुंच कर राहत कार्य शुरू कराया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर यह हादसा मथुरा के सीमाक्षेत्र में हुआ है। जागरण के मथुरा कार्यालय से प्राप्त प्राथमिक तौर पर जानकारी के मुताबिक कैंटर में सवार ये लोग दिल्ली में उपचार के दौरान मृत महिला का शव लेकर आगरा के गांव गोसली जा रहे थे। आगरा में थाना खेरा राठौर के गांव गोसली निवासी धर्मवीर की पत्नी कुसुमा (36) की गुरुवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के शव को आयशर कैंटर में रख कर ग्रामीण गांव ला रहे थे। कैंटर में स्वजन एवं रिश्तेदार समेत करीब 40 लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना जमुना पार क्षेत्र में माइल स्टोन 106 के पास शुक्रवार तड़के चालक की झपकी में अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर में टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 40 लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है, घायल हो गए। घायल मदद को चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे की सूचना पर पीआरवी व टोल पुलिस के अलावा एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कैंटर पलटने से घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.