![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। राज्यपाल सोलंकी बुधवार को बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विधिविधान से भगवान बदरीनाथ की पूजा की। राज्यपाल सोलंकी हेलीकॉप्टर से सुबह धाम पहुंचे। उन्होंने 11.45 बजे भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। जबकि पंकज मोदी मंगलवार शाम को बदरीनाथ पहुंच गए थे।
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने बदरीनाथ में कथा का शुभारंभ किया। कचावाचक अवधेशानंद जी महाराज यहां कथा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसका आयोजन गुप्ता बंधुओं की ओर से किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने मंगलवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये। उनके साथ परिजन भी शामिल थे।
पंकज मोदी मंगलवार को शाम 6 बजे बदरीनाथ पहुंचे थे। पंकज मोदी भगवान बदरीनाथ के दर्शन के अक्सर आते हैं। उनकी भगवान बदरीनाथ में अगाध श्रद्धा बताई जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब पंकज मोदी के साथ आये साधु संतों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लक्ष्मी याग यज्ञ भी किया था। जानकारी के अनुसार पंकज मोदी ने यहां भागवत कथा में हिस्सा लिया। पंकज मोदी भगवान की शयन आरती में भी शामिल हुए।