दुष्कर्म में विफल हुआ तो फेंका तेजाब, झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ भागलपुर

भागलपुर जिले के नवगछिया क्षेत्र में एक महिला पर एसिड फेंकने की घटना सामने आयी है। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म का विरोध करने पर यह घटना घटी। ...

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में गुरुवार की सुबह दुष्कर्म में विफल होने पर कुछ युवकों ने महिला पर एसिड से हमला कर‍ दिया। स्‍थानीय लागों और स्‍वजनों ने महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र गोपालपुर भेजा है। चिकित्‍सकों ने कहा कि शरीर पर बहुत कम एसिड की मात्रा शरीर पर कम पड़ने की कारण महिला की स्थिति चिंताजनक नहीं है।

जानकारी के अनुसार पंचगछिया की एक महिला के साथ दुष्‍कर्म की नीयत से चार लोग उसके घर घुस गए। महिला ने इस विरोध किया। दुष्‍कर्म में सफल नहीं होने पर चारों युवकों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। युवकों ने महिला की पिटाई भी कर दी। हल्‍ला होने पर महिला के स्‍वजन भी वहां पहुंचे। चारों युवकों ने महिला के स्‍वजनों की भी पिटाई कर दी। इस घटना में कई लोग जख्‍मी हो गए। चारों युवक लाठी-डंडे के साथ आए थे।

ग्रामीणों ने महिला और उनके स्‍वजनों को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र गोपालपुर पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंची। पुलिस ने महिला और उनके स्‍वजनों से पूछताछ की। महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। प्राथमिकी में मो केतावल सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.