सोमवार को मिल सकती हैं कुछ अच्छी सूचनाएं, जल्दबाजी करने से बचें

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल बरेली

मेष राशि के लोगों के लिए 2 मार्च को रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखें, वृषभ राशि के लोगों को मिल सकता ह लाभ

मेष - Two of Swords

आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा हो सकता है। आपको निजी और व्यवसायिक दोनों मोर्चों पर कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। कुछ नई शुरुआत करने के लिए परिस्थितियां बिलकुल अनुकूल रहेंगी। आज आपको हर विषय पर थोड़ी गंभीरता बरतना आवश्यक है। किसी भी मामले में जल्दबाजी आपके लिए भारी पड़ सकती है। अपने लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपके रिश्तों के लिए काफी आवश्यक होगा।

करियर - बिजनेस या एक्स्ट्रा इंकम के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपको उम्मीदों के अनुरूप परिणाम मिल सकते हैं।

लव - आपको आज रिश्तों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। किसी बात से विवाद होने की आशंका है।

हेल्थ - आज आपको जल्दबाजी के कारण कहीं चोट लग सकती है।

वृषभ - Four of Pentacles

आज आपको अपने किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से कोई लाभ मिल सकता है। आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं, जो आपको जॉब या बिजनेस के सिलसिले में लाभ दे सकता है। अगर आप रिस्क लेते हैं, तो भविष्य में इससे बड़ा फायदा मिल सकता है। किसी बात को लेकर आपको चिंता या तनाव रह सकता है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों या गैजेट्स का उपयोग सावधानी से करें।

करियर - आज कहीं पूंजी निवेश को लेकर आपका मन बन सकता है। अपनी रिसर्च के बाद आप निवेश कर सकते हैं।

लव - आपके आसपास का कोई व्यक्ति आज आपके प्रति आकर्षित हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

हेल्थ - आपको लगातार सीटिंग जॉब के कारण पीठ या गर्दन में समस्या हो सकती है।

मिथुन - Strength

आज आपको अपनी भीतरी शक्ति पर भरोसा करना होगा। कुछ लोग आपको हतोत्साहित करने का प्रयास करेंगे। आपकी रचनात्मकता बहुत अच्छी रह सकती है। अगर आप अपनी योजनाओं पर काम शुरू करेंगे तो आपकी सारी शंकाएं भी खत्म हो जाएंगी। नए व्यापारिक सौदे और मीटिंग्स हो सकती हैं। आप अगर कुछ नया इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा गंभीरता के साथ विचार और विश्लेषण करने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए। शाम के बाद समय काफी अच्छा रहेगा।

करियर - संगीत, वस्त्र, रत्न आदि उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।

लव - आज आपका दिन भावनात्मक हो सकता है। आपको जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

हेल्थ - आज आपको तनाव और नकारात्मक विचारों से बचना होगा। ये आपको शिथिल कर सकते हैं।

कर्क - The Hanged Man

आज आपकी मुलाकात उन लोगों से होने के संकेत हैं, जो आपके पुराने मित्रों या परिचितों में शुमार हैं। आपको अपने व्यक्तित्व के निखार पर काम करना होगा। कुछ लोगों के लिए आप आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। काम के नजरिए से दिन आपको कुछ नए मौके देने वाला हो सकता है। अपने हुनर को आप और बेहतर बनाने के बारे में विचार करेंगे। संभव है कि इस संबंध में कोई ट्रैनिंग या वर्कशॉप अटेंड करने का मौका भी मिले।

करियर - नौकरी के नए अवसर आपके काम आएंगे। अपने कौशल को उन्नत करने का एक अच्छा समय है।

लव - आज आपके व्यक्तित्व में एक अलग आकर्षण हो सकता है। लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

हेल्थ - आपको पेट या किडनी संबंधी शिकायत हो सकती है।

सिंह - The Moon

आज आप अपनी आय के लिए एक से अधिक स्रोत बनाने पर विचार कर सकते हैं। किसी मित्र या परिजन के साथ पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपको अपनी योग्यता का पूरा फल मिलेगा। आज आपको धन लाभ के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रोफेशनल रुप से दिन अच्छा रहेगा लेकिन निजी जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा।
करिअर - बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। जॉब के लिए भी दिन सामान्य रह सकता है।

लव - आज आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में एक दुराव महसूस हो सकता है।

हेल्थ - कमर या पीठ का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

कन्या -Queen of Wands

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला और आपको पॉजिटिव एनर्जी से भरने वाला हो सकता है। आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने की स्थिति में रहेंगे। केवल अपनी टीम या अपने काम से जुड़े लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। कार्ड्स का संकेत है कि कुछ गलतफहमी या बातचीत में कमी आपके काम के परिणाम को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। आपको बातचीत में अपने शब्द चयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर - जो लोग सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए टारगेट्स का दबाव हो सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

लव - जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें आज कोई प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सोच-विचार कर ही रिश्ते में आगे बढ़ें।

हेल्थ - आपको कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

तुला -Six of Pentacles

आज आपके लिए नई चुनौतियां नहीं होंगी। आप पर पुराने काम निपटाने का दबाव हो सकता है। अपना पूरा फोकस उन कामों पर लगाएं जो भविष्य में आपको अच्छा परिणाम दे सकते हैं। कुछ अटके काम अचानक कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। आज कोई यात्रा की योजना बन सकती है या किसी यात्रा पर अचानक जाना पड़ सकता है। काम के मामले में आप पूरे समय उत्साह से भरे रहेंगे। आपका उत्साह काम के परिणाम को अधिक से अधिक आपके पक्ष में लाएगा।

करियर - आज आपको दफ्तर में अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने या पेंडिंग कामों को पूरा करने का दबाव हो सकता है।

लव - आज आप जीवनसाथी या दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना पर काम कर सकते हैं।

हेल्थ - आपको डी-हाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं।

वृश्चिक -The Hierophant

आज का दिन आपके लिए कम मेहनत में ज्यादा परिणाम मिलने वाला हो सकता है। किसी मामले में आपको धन प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संभव है, आपके काम से आसपास के लोग इतने प्रभावित हों कि आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दें। खाने के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ सकती है क्योंकि मौसमी बीमारियां और पाचन की समस्या आपके साथ हो सकती है।

करियर - आज आप अपने कामों में प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा सफल रह सकते हैं। बिजनेस में सुधार होगा।

लव - प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। आपके प्रस्ताव को सहमति मिलने के संकेत हैं।

हेल्थ - आज मानसिक तनाव से आपको काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है।

धनु - The World

आज का दिन आपको ऐसे अवसर मिलने का है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको अपने स्वभाव में थोड़ी आक्रमकता लानी होगी, जिससे आप उपलब्ध मौकों का सही फायदा उठा सकें। आपके लिए कुछ नए ऑफर भी हो सकते हैं। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको कोई सम्मान भी मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं।

करियर - आज नौकरी के मामलों में आपको दूर स्थानों से अच्छी सूचना मिल सकती है।

लव - आज आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है।

हेल्थ - आपको पैरों की मांसपेशियों में थोड़ा खिंचाव हो सकता है। खिलाड़ियों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

मकर - Knight of Cups

आज आपके लिए सितारों का इशारा है कि अपने स्वभाव में थोड़ी सकारात्मकता लाएं। कुछ मामलों में आपको काफी धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता होगी। लोगों से मुलाकात करते समय आपको बातों में विशेष सावधानी रखनी होगी। आपके गुस्से के कारण आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। जो लोग व्यवसायिक क्षेत्र के हैं उनको काफी व्यस्तता का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे लंबे समय से मिलना चाह रहे थे।

करियर - अगर आप किसी तरह के व्यवसाय में हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे आर्डर मिलने या नए कांट्रेक्ट मिलने की संभावना है।

लव - आज दिन आपका कामकाज में बितेगा लेकिन शाम को साथी के साथ आउटिंग की योजना बना सकते हैं।

हेल्थ - आज आपको सेहत से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी तरह की बीमारी का संकेत नहीं है।

कुंभ -The Tower

आज का दिन आपके लिए प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव और नई शुरुआत का है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपको ऐसे कुछ अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है, जिनके बारे में आपने पहले कभी विचार नहीं किया होगा। जॉब आदि के परिवर्तन के भी संकेत हैं, जो आपके लिए सकारात्मक हो सकते हैं। तनाव से दूर रहना या किसी भी विषय पर अत्यधिक विचार करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

करियर - करियर में बदलाव का अच्छा समय है। आप उन व्यवसायों या नौकरियों में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें आपने पहले नहीं किया था।

लव - आपके जीवनसाथी को आपसे अधिक प्यार की आवश्यकता होगी, उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए कुछ प्रयास करें।

हेल्थ - काम पर तनाव आपके मूड को प्रभावित करता है।

मीन - Temperance

आज आपका दिन सामान्य की तुलना में ज्यादा काम के बोझ वाला हो सकता है। आपके पास आज काम काफी संख्या में पेंडिंग हो सकते हैं। अपना पूरा फोकस काम पर लगाएं तो संभव है कि दिन समाप्त होने तक आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। वर्कलोड के साथ आज आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं। आज आपको कई लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। मीटिंग्स या बातों में समय गुजर सकता है।

करियर - जो लोग सर्विस सेक्टर से जुड़े हैं, उनके लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है।

लव - जो लोग प्रेम संबंधों को विवाह में बदलना चाहते हैं, उनको आज कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।

हेल्थ - आज आपको भारी खाने की बजाय हल्के भोजन और ज्यूस आदि लेना चाहिए।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.