परदेश से घर लौट रहे लोगों को मददगार बन रहा प्रशासन

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बदायूं ब्यूरो चीफ

बदायूं :- लॉक डाउन में काम-धंधा बंद हो जाने पर परदेस से घर लौट रहे गरीब तबके के लोगों को पुलिस प्रशासन मददगार सबित हो रहा है। दूर-दराज से भूखे प्यासे पैदल बदायूं पहुंचे लोगों को पालिका, एआरटीओ और पुलिस ने सैनिटाइज कर भोजन कराया। इसके बाद लोगों को उनकी मंजिलों तक प्राइवेट बसों के सहारे भेजा गया।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश में लॉक डाउन के मद्देनजर मजदूर तबके के लोग अपने-अपने रोजगार से हाथ धो बैठे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों ने अपने घर वापसी की ठानी है। इसके चलते लोग दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से घर वापसी कर रहे हैं। लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों को देखते हुए लोग पैदल ही घर के निकल रहे हैं। शुक्रवार को करीब एक हजार से ज्यादा पैदल यात्रा करते हुए बदायूं पहुंचे। प्रशासन के निर्देश पर भूखे लोगों को लिए सूक्ष्म जलपान की पुलिस लाइन चौराहे पर व्यवस्था की गई। बाद में प्राइवेट बसों और लोगों को सैनिटाइज कर उनके घरों तक भिजवाया। इधर, देहात क्षेत्रों में ग्राम वासी भी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था करते दिख रहे हैं। बीस प्राइवेट बसों से ढोए गए मुसाफिर

एआरटीओ और यातायात पुलिस की ओर से लोगों को घर भेजने के लिए करीब बीस प्राइवेट बसों लगाई। इनमें लोगों को भरकर भेजा गया हैं। अधिकांश लोग दातागंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कलान थे। 145 का परीक्षण, युवक बरेली रेफर

संसू, रिसौली : क्षेत्र में दिल्ली समेत दूसरे शहरों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। सीएचसी बिल्सी की टीम ने शुक्रवार को इलाके के 145 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें एक युवक को काफी तेज बुखार व जुकाम था। परिजन उसे बरेली ले गए हैं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.