

RGANEWS
ढील मिलने के बाद सैलानी रोड को लोगों ने पार्क बना लिया और सड़कों पर ही घूमने निकल पड़े। इस दौरान रोड पर महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चों को भी देखा गया। जो सड़कों पर घूमते नजर आये और पुलिस का खौफ भी नजर नहीं आया है।
शासन द्वारा लगे लॉकडाउन में छूट के बाद पुराने शहर के लोग सड़कों पर उतर कर घूमने लगे। इसके साथ ही सड़कों पर टहलने के लिये महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। हालांकि सैलानी रोड पर लॉकडाउन में ढील मिलने से पहले भी लोगों की आवाजाही बंद नहीं हुई थी और पुलिस को देख लोग घरों में चले जाते थे। सोमवार को पुलिस के डंडे का भय भी टहलने वालों में नही दिखा। वहीं बारादरी पुलिस भी दिनभर शहामतगंज चौराहे पर चेकिंग में व्यस्त रही। टहल रहे लोग चौराहों पर पुलिस के डर से लोग चौराहों पर पहुंचने से पहले ही वापस घरों में लौट आये। इसके साथ ही चौराहे पर व्यस्त होने के कारण पुलिस कर्मी रोड पर गश्त नहीं लगा सके।