![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20200425-WA0047.jpg)
RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ हापुड़ प्रमोद शर्मा
हापुड़:- भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भूतपूर्व विधायक श्री गजराज सिंह जी ने असहाय व गरीब लोगों को राशन वितरण किया।
आज हापुड़ में मेरठ रोड पर कांग्रेसियों ने भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर गरीब,असहाय, व जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरविंद शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व विधायक श्री गजराज सिंह जी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल भी उपस्थित रहे। श्री गजराज सिंह जी ने लोगों को राशन वितरित करते हुए कहा कि सभी को विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के आदर्शों और विचारों पर चलकर समाज के लोगों का कल्याण व विकास करना चाहिए।
राशन वितरण करने वालों में शहर अध्यक्ष श्री अभिषेक गोयल जी,श्री अरविंद शर्मा जी (प्रदेश उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा),शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,जितेंद्र सिंह जी,पिंटू सर्राफ,नितिन शर्मा,आयुष शर्मा,कमल शर्मा, आदि लोग भी उपस्थित रहे .....