राजधानी में दो मासूमों के पिता ने की पत्नी की हत्या, भाई को फोन कर खुद भी लगा ली फांसी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

ठाकुरगंज में बरौरा हुसैनबाड़ी की घटना। यहां रहने वाले गजेंद्र ने पत्नी रूबी की हत्या कर फांसी लगा ली। गजेंद्र मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे।..

लखनऊ:- राजधानी में सुबह-सुबह दो मौतों से सनसनी फैल गई। ठाकुरगंज में घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने भाई को फोनकर आत्‍महत्‍या क‍िए जाने की जानकारी दी। दंपती के दो मासूम बच्‍चे भी हैं। 

ठाकुरगंज में बरौरा हुसैनबाड़ी में रहने वाले गजेंद्र ने पत्नी रूबी की हत्या कर फांसी लगा ली। गजेंद्र मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे और यहां किराए के कमरे में रहते थे। गजेंद्र ने अपने भाई को मंगलवार रात में फोन किया था और कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। बुधवार सुबह गजेंद्र के भाई ने ठाकुरगंज पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस गजेंद्र के घर पहुँची तो वहां पति पत्नी के शव मिले

एडीसीडीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक पति पत्नी में पहले से विवाद चल रहा था। घर मे दो बच्चियां भी मौजूद थीं। पूछताछ में बच्चियों ने बताया है कि मंगलवार रात में माता पिता के बीच झगड़ा हुआ था। गजेंद्र टाइल्स लगाने का काम करता था। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुच रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति पत्नी के बीच विवाद का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। आगरा से घरवालों के आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। माना जा रहा है कि गजेंद्र ने गला दबाकर रूबी की हत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.